अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। देहलीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला घुडियाबाग में रंजिश के चलते युवक पर हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में वह खून से लथपथ हो गया। सिर में 18 टांके आए हैं। वह दोस्त के साथ लकड़ी की टाल पर बैठकर खाना खा रहा था। वारदात के बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घुड़ियाबाग निवासी मनोज कुमार ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उनका बेटा अजय कुमार अपने दोस्त के पास लकड़ी की टाल पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी बीच तीन युवक आ गए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। खून से लथपथ अजय जमीन पर गिर गया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। खुद को घिरता देख हमलावर बेटे को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। उधर ...