बुलंदशहर, फरवरी 23 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम में दबंग युवक ने दो दोस्तों पर सरेराह लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में एक युवक मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया, जबकि दूसरे युवक को भी बुरी तरह पीटा गया। हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। दूसरे युवक के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली में मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी मोनू सिंघल पुत्र मुकेश सिंघल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि रविवार शाम को अपने दोस्त जैद के साथ पानी की टंकी के पास खड़ा था। आरोप है कि उसी दौरान दानिश नाम का युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपी दानिश ने लोहे की रॉड से उन पर दोनों पर हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह पीटा गया। सिर में लोहे की रॉड लगने से जैद बेहोश होकर वहीं गिर गया। उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.