रंजिश में लोडर चालक को पीटकर किया घायल
बांदा, जून 21 -- बांदा। पैलानी थाना के तगड़ा डेरा (सिंधनकलां) बारात का सामान लादने गया लोडर चालक को दबंगों ने जमकर पीटा। देहात कोतवाली के पथरी गांव निवासी अरविंद निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वंशीडेरा (पैलानी) निवासी रज्जन निषाद ने अपने तीन साथियों के साथ उसके भाई लाल बहादुर उर्फ मुन्ना को रोक लिया। पुरानी रंजिश में गाली-गलौज की और विरोध करने पर बुरी तरह पीटा। घायल भाई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हमलावर धमकाते हुए भाग गए हैं। पुलिस ने रज्जन व उसके तीन साथियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.