गोंडा, फरवरी 27 -- अलावल देवरिया। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रुद्रगढ़ नौसी निवासी बड़का देवी पत्नी राम रंग वर्मा ग्राम पंचायत रूद्रगढ़ नौसी के हरिहरपुर की निवासी ने केस दर्ज कराया है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि 26 फरवरी की रात में गांव के ही रहने वले ऋषिकेश वर्मा चंद्रशेखर संत राम वर्मा व ज्ञान प्रकाश एक राय होकर मेरे दरवाजे पर चढ़ आए। आरोपी अभद्रता करते हए मारपीट करने लगे । मुझे बचाने आए मेरे चचेरे ससुर रामतेज वर्मा, लड़की किरण देवी, कृष्ण कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...