रंजिश में लगाई आग, सरसों-गेहूं समेत रजाई जली
हरदोई, मई 23 -- हरपालपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सुभौआपुर निवासी छोटेभइया पुत्र रामभरोसे ने पुलिस अधीक्षक दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया 18 मई की सुबह वह अपने दूसरे मकान पर काम कर रहा था। तभी गांव के ही रामलडैते, मोहन समेत चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके नए मकान में आग लगा दी। आग बुझाई जाती, तब तक एक कूप भूसा, दो छप्पर, एक इंजन, रजाई-गद्दे, 5 क्विंटल गेहूं और 3 क्विंटल सरसों जलकर नष्ट हो चुके थे। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ल ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- डेढ़ महीने बाद भी दर्ज नहीं हुआ एफआईआर यह भी पढ़ें- रंजिशन छप्पर में आग लगाने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.