सीतापुर, फरवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। जमीनी रंजिश में दबंगों ने एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। भाई व मां बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सकरन थाना क्षेत्र के लखुवा बेहड़ गांव निवासी रिंकी के मुताबिक खेत की मेड़ को लेकर 15 फरवरी की शाम को गांव के ही राजेश, मुकुंदी, अमित, सोनम पत्नी अमित ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि गाली गलौज करते हुए इन आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया और लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि बचाव करने पहुंचे भाई सुधीर व मां शकुन्तला को भी मारापीटा। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.