रंजिश में युवक से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जून 23 -- बेहटा गोकुल। उमरौली गांव निवासी एक युवक ने रंजिश के चलते मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। उमरौली निवासी मोहन मुरारी तिवारी ने तहरीर में बताया कि 22 जून की सुबह करीब छह बजे वह गांव के पास स्थित बाग गए थे। आरोप है वहां पहले से मौजूद उनके रिश्तेदार महेश दीक्षित निवासी बाबरपुर थाना पाली और अशोक दीक्षित निवासी दुआर नगला थाना पचदेवरा ने रंजिश में गाली-गलौज की। विरोध पर दोनों आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। पीड़ित के अनुसार, शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मोहन मुरारी तिवारी ने थाना बेहटा गोकुल में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.