रंजिश में युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, मई 10 -- दुलहूपुर। कटका थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में युवक के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाभीपुर गांव निवासी अभिषेक पुत्र जयप्रकाश ने आरोप लगाया है कि उसके चचेरे भाई की गांव के शनी से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में शनी अपने साथ धर्मेन्द्र, प्रेमचंद व विकास को लेकर उसके घर पहुंच गया। सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और पाइप से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.