मुरादाबाद, फरवरी 23 -- मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर तिराहा निवासी मारूफ ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के रिहान से दीवार को लेकर रंजिश चल रही है। रविवार को रिहान का भाई सुऐब उसके पिता से गाली गलौल करके चला गया। मारुफ जब शिकायत लेकर उसके घर गया तो आरोपी रिहान, उसके भाई आसिफ व शबाना ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.