अमरोहा, जून 5 -- नौगावां सादात थाना क्षेत्र में युवक व उसकी भतीजी-भतीजे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव सिरसा जट निवासी इरशाद शाह ने चार लोगों पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना में उनकी भतीजी अफसाना घायल हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित इरशाद शाह ने अपनी तहरीर में बताया कि घटना एक जून 2026 को शाम करीब 7:30 बजे की है। वह नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे, तभी मिट्ठेपुर के चौराहे पर उनके ही गांव के मुनताज, साकिब, आसिफ पुत्र साबिर और साबिर पुत्र बल्लू शाह ने उन्हें और उनकी भतीजी अफसाना को रोका। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक समेत भतीजी-भतीजे को दौड़ाकर पीटा, चार पर केस आरोप है कि चारों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में अफसाना को चोटें आईं। ...