प्रयागराज, मार्च 19 -- खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना में सैय्यद अल्फहद अली का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि हुसैन, दाऊद, आरीश और सऊद ने हमला कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...