प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पुर गांव निवासी रंजीत कुमार बाइक से सोमवार रात नौ बजे घर लौट रहा था। गांव के समीप रंजिश को लेकर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में रंजीत के सिर में गंभीर चोट आई। रंजीत मौके पर ही बेहोश हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन सीएचसी पट्टी ले गए। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज दीवानगंज दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। छानबीन कर लौट गए। थानाध्यक्ष कंधई सत्येंद्र कुमार भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...