अमरोहा, मई 15 -- ​हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रझौंहा निवासी मनोज पुत्र गनपत का आरोप है कि गांव निवासी हमलावरों ने रंजिश के चलते शुक्रवार को विवाद के बाद उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन घायल को कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उपचार के लिए नगर सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में घायल का उपचार और मेडिकल परीक्षण किया गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अपराध अमरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित व आरोपी पक्ष के बीच पुराना विवाद चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...