अमरोहा, मार्च 15 -- अमरोहा। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 11 मार्च की शाम करीब 7 बजे की है। गांव निवासी इरशाद द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक वह गांव में जा रहा था तभी गांव के ही गुलाम नबी, लडडन और शमशाद ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से वार किया। हमले में इरशाद को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पूरे मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अवधभान भदौरिया ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.