रंजिश में युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, थाने में दी तहरीर
शामली, जून 29 -- झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी एक युवक ने कई लोगों पर घेरकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव कमालपुर निवासी राहुल राठी पुत्र रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह अपनी मोटरसाइकिल से नानौता क्षेत्र के गांव झाड़वाड़ी में रुपये देने जा रहा था। आरोप है कि जब वह राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे वाले रास्ते से गुजर रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे अश्वनी, सतीश, अरविंद, धनसिंह, राहुल, राजबीर समेत अन्य लोगों ने उसे रोककर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। शोर सुनकर राहगीरों के पहुंचने पर आरोपित मौके से फरार हो गए।पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई और बाद में उसने थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.