रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-सरियों से पीटा
मेरठ, जून 23 -- माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी शिवानी ने पुलिस को बताया कि 21 जून की रात उसके पति मोनू बाजार से सामान लेने गए थे। आरोप है कि इकबाल की कोठी के पास पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। मोनू को बाइक से नीचे उतारकर लाठी-डंडों और सरियों से बेरहमी से पीटा गया। हमले में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। पीड़िता का कहना है कि करीब दो माह पहले उनके पालतू कुत्ते ने मोहल्ले के एक युवक को काट लिया था, इस पर विवाद हुआ। इसी रंजिश में हमला किया गया। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश काम्बोज ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.