गोरखपुर, मार्च 6 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गुलरिहा पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गुलरिहा बाजार की संध्या देवी का आरोप है कि चार मार्च 2026 की सुबह उनके पुत्र अमन गुप्ता को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के सूरज, मोहन और नीरज ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की कोशिश की। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। उसी दिन दोपहर करीब तीन बजे आरोपितों ने दूसरे मोहल्ले के कुछ लड़कों को बुलाकर हमला कर दिया। उस समय बेटा अमन सड़क के किनारे अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। पीड़ित के अनुसार हमलावरों में प्रमोद यादव, धनंजय यादव और रवि यादव आदि शामिल थे। थाना प्रभारी गुलरिहा इ...