रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गोली भी मारी
कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर, संवाददाता। रंजिश में तीन युवकों ने मंगलवार आधी रात को युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसे गोली भी मारी। युवक को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकले। वारदात छपेड़ा पुलिया के पास देर रात करीब एक बजे हुई। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है, वही युवक हैलट में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर नवाबगंज की शिवराज सिग्नेचर सिटी में रहता है। छपेड़ा पुलिया पर उसकी पूजन सामग्री की दुकान है। मंगलवार रात वह रावतपुर में एक शादी समारोह में गया था। वहां से अपनी दुकान के पास से होकर आ रहा था। आरोप है कि इसी बीच साजन उर्फ रोहित, बाबा लाइट और अभिषेक ने साथियों के साथ उस पर जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.