बागपत, अप्रैल 6 -- रमाला। रमाला थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। ककड़ीपुर निवासी सुनील ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार शाम उसका बेटा सोबित गांव में एक हलवाई की दुकान पर समोसे लेने गया था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते सोबित के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई करते हुए चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में सोबित गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जिसे हमलावर मृत समझकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार, कुछ दिन पहले आरोपियों द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.