फरीदाबाद, अप्रैल 19 -- पलवल, अजित कुमार। शहर थाना अंतर्गत बांस मोहल्ला में पुरानी रंजिश के चलते युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई गई, जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके से कारतूस के खाली खोल बरामद कर आरोपियों के हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बांस मोहल्ला के रहने वाले पीड़ित साहिल ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पड़ोसी श्याम के साथ कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर 17 अप्रैल की रात श्याम अपने साथियों सचिन उर्फ सच्चो और जय के साथ बाइक पर उसके घर के सामने पहुंचा। आरोपियों ने उसका नाम लेकर गालियां देनी शुरू कर दीं। जैसे ही वह घर से बाहर आया तो श्याम और सचिन ने अपने हाथों में लिए अवैध कट्टों से उस पर सीधी गोलियां चला दीं। उसने झुककर किसी तरह अपनी जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनकर जब मोहल्ले के लोग इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.