सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर, संवाददाता। हरगांव इलाके में रंजिश के चलते एक युवक पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित ने दो नामजद तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। हरगांव के मैनीपुरवा मजरा कटेसर निवासी राकेश के मुताबिक उसका सावन लाल से रंजिश चल रही थी। बताया कि 19 फरवरी को वह लहरपुर से अपने घर वापस जा रहा था। तभी लहरपुर के रिछौना निवासी धीरज, हरगांव के अगुवापुर निवासी छैलू व तीन अज्ञात लोगों ने उसे क्षेत्र के ही पीर बाबा देव स्थान के पास रोक लिया और गालियां देते हुए लाठी डंडों व लात घूसों से हमला कर दिया। बुरी तरह पिटाई करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना को लेकर पीड़ित ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.