कानपुर, अप्रैल 2 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ में रंजिश के चलते बाइक सवार आरोपितों ने दुकान पर बैठे युवक को सरेराह बेल्ट और लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान पीड़ित के भाई ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसे भी पीटा। लोगों के जमा होने पर आरोपित मौके से बाइक छोड़ भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। उन्नाव गंगाघाट के सोलह बिगहा निवासी मोहम्मद फराज के अनुसार बुधवार की दोपहर को वह अपने भाई मोहम्मद अरसलान के साथ जाजमऊ चेक पोस्ट मनोहर नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर में बैठे थे। इस दौरान जाजमऊ के मक्कू शहीद का भट्टा निवासी मुदस्सर अपने चार साथियों के साथ दो बाइकों से आया। इसके बाद पीड़ित से रंजिश के चलते अभद्रता कर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपितों ने फराज को बेल्ट और लाठी-डंडों से पीटना शु...