गंगापार, मार्च 25 -- यमुनापार के कौंधियारा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। खेत में काम कर रहे युवक को बुलाकर सरेआम गोली मार दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। घायल युवक की पत्नी अरुणा देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पति 30 वर्षीय धर्मराज आदिवासी पुत्र स्व. रिबई प्रसाद आदिवासी खेत में प्याज की निराई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही जगदीश पुत्र लालजी आदिवासी के उकसाने पर विशाल सिंह पुत्र नागेंद्र प्रताप उर्फ मुन्ना सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें खेत के बाहर बुलाकर कट्टे से गोली मार दी। गोली लगते ही धर्मराज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक ...