लखनऊ, जून 6 -- माल। माल में रंजिश में हमलावरों ने सेखवापुर गांव निवासी सोनू दीक्षित को दौड़ाकर पीटा। वह भाई की दवा लेकर लौट रहा था। पीड़ित जब घर के अंदर भागा तो हमलावरों ने ट्रैक्टर, बाउंड्रीवाल तोड़ दिया। पीड़ित सोनू का आरोप है कि शुक्रवार रात आशीष व अन्य लोगों ने उन पर चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। हमलावरों ने लात घूसों से पीटा। घर पर पथराव किया। माल थाना इंस्पेक्ट नवाब अहमद ने बताया कि दोनों का आपसी झगड़ा है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। -----------

युवक की मौत वाहन की टक्कर से युवक की मौत माल। माल के पिपरी कुराखर निवासी बाइक सवार छोटू बुधवार को घर जा रहा था। माल इटौंजा रोड पर सालेह नगर मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया था। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में छोटू की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। भाई की ओर से ...