सीतापुर, फरवरी 23 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात के भगवानपुर में रविवार को रंजिश में प्रधान ने अपने भाईयों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भागा तो प्रधान के भाई ने उसे मारने के लिए बंदूक लेकर दौड़ा लिया। मारपीट का यह वीडियो वायरल हो गया। हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी प्रधान समेत उसके तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रधान के दो भाइयों को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। भगवानपुर निवासी इशहाक के मुताबिक रविवार को वह जरूरी काम से निकले थे। वह घर से कुछ दूर आगे पहुंचे ही थे तभी गांव के ही प्रधान नादिर, उनके भाई वहीद, सुहैब और सद्दाम ने उन्हें रोक लिया। रंजिश में आरोपी उन्हें गालियां देने लगे। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.