प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- कुंडा। कोतवाली के मुराई का पुरवा सरियावां गांव निवासी रघुनाथ के 30 वर्षीय बेटे ध्यानचन्द्र को 2 मार्च की शाम गांव के ही कुछ युवकों ने रंजिश में जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल की मां महादेई पत्नी रघुराथ की तहरीर पर पुलिस ने सूरज को नामजद करते हुए उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...