रंजिश में युवक के चेहरे पर फेंका तेजाब, झुलसा
बांदा, सितम्बर 2 -- नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के गन्नेशन पुरवा अंश गुढ़ाकला में बुधवार को रंजिश में एक युवक के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। गन्नेशन पुरवा निवासी 21 वर्षीय संतोष पुत्र कमलेश बुधवार को शाम घर जा रहा था। तभी गांव के ही 35 वर्षीय राकेश पुत्र कल्लू प्रसाद निषाद ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। संतोष का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। जानकारी होने पर परिजन तुरंत पहुंचे और झुलसे युवक को सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. विपिन शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कालिंजर थाना प्रभारी निरीक्षक दारा सिंह ने बताया कि पीड़ित की मां भुजिया की तहरीर पर राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.