गोरखपुर, मार्च 18 -- गुलरिहा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद पिपराइच थाना क्षेत्र के झुंगिया बाजार में एक बाइक सवार युवक को मनबढ़ों ने रास्ते में रोक लिया गया और घसीटते हुए पास की गली में ले जाकर बेल्ट और लात घूंसे से बुरी तरह मारने पीटने लगे। साथी को पीटता देख दूसरा युवक गुलरिहा थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।मौके पर गुलरिहा पुलिस पहुंची तो हमलावर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। युवक के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि 11 महीने पहले स्विमिंग पूल में हुए विवाद को लेकर घटना हुई।जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट बाजार निवासी मोहम्मद जैद बुधवार की दोपहर अपने मित्र साजिद के साथ बाइक से गोरखपुर शहर की ओर जा रहा था...