फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- पलवल। सदर थाना इलाका के गांव फुलवाड़ी में रंजिश को लेकर एक युवक और उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने घायल युवक के पिता की शिकायत पर दस नामजद सहित 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी प्रकाश चंद के अनुसार फुलवाड़ी गांव निवासी गौरव ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब तीन-चार दिन पहले उनके बेटे वंश की गांव के ही निशांत से एक हलवाई की दुकान पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस दौरान निशांत ने वंश को जान से मारने की धमकी दी थी।4 अप्रैल को वंश अपने दोस्त मोहित और प्रिंस के साथ बाइक पर बामनीखेड़ा गांव से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि आरोपी पहले से ही अपने घर के बाहर घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही वंश की बाइक उनके घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.