प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- कुंडा, संवाददाता। दुकान पर समोसा खा रहे युवक और उसके दो दोस्तों पर कुछ युवकों ने रंजिश में लाठी डंडे, कुल्हाड़ी, फरसे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवकों का परिजनों ने सीएचसी में इलाज कराया। आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। हथिगवां थाना क्षेत्र के कनपुरियान बेती गांव निवासी 25 वर्षीय आयुष प्रताप सिंह 16 अप्रैल शाम करीब 6:30 बजे पुरनेमऊ चौराहे पर एक दुकान पर समोसा खा रहा था। उसके साथ उसके दो साथी 40 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह, 27 वर्षीय राजन सिंह भी मौजूद थे। तभी कुछ युवक रंजिश में लाठी डंडे, कुल्हाड़ी, फरसा लेकर पहुंचे, गालियां देते हुए जानलेवा हमला कर दिया। हमले से घायल वह अचेत होकर गिर पड़ा, इसी बीच आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जान बची। आयुष प्रताप का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.