उन्नाव, मार्च 11 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के उदितखेड़ा गांव के रहने वाले संजय लोध ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह क्षेत्र के एक भट्ठे पर मजदूरी करता है। पूर्व में गांव निवासी अजय लोध, अजय राठौर व अनूप ने शराब के लिए रुपये मांगे थे। तब देने से इंकार कर दिया था और पुलिस से शिकायत की थी। उसी की रंजिश को लेकर सात मार्च को भट्ठे से जब वह घर जा रहा था। तभी रास्ते में तीनों ने घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो मारपीट की और धारदार हथियार तब्बल से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...