रंजिश में मूंगफली की फसल पर चलाया ट्रैक्टर
कन्नौज, मई 17 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसीपुर गांव में जमीनी विवाद ने एक बार फिर उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के दो लोगों ने किसान की तैयार खड़ी मूंगफली की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे बर्बाद कर दिया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और मारपीट हुई। गांव निवासी सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने करीब साढ़े पांच बीघा खेत में मूंगफली की फसल बोई थी, जो कटाई के लिए तैयार खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो लोग ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे और पूरी फसल जोत डाली। घटना की जानकारी मिलने पर सुरेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई के साथ मौके पर पहुंचे और फसल नष्ट करने का विरोध किया। यह भी पढ़ें- 14 बीघा विवादित जमीन पर गन्ने की फसल जोतने का आरोप आरोप है कि इस बात से नाराज होकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.