रंजिश में मारपीट चार लोग घायल
रायबरेली, मई 16 -- लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के परतापपुर मजरे शाहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में चले लाठी डंडा व सरिया से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव के रहने वाले संतोष पासी शनिवार खेतों से घर की ओर वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। घर पहुंचकर घटना की जानकारी देने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल इसी दौरान विवाद इतना बढ़गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की घटना में चार लोग घायल हुए है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.