प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार निवासी मोहम्मद रईस ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि शनिवार शाम को आटा चक्की के सामने चारपाई पर बैठा था। रंजिश को लेकर बाजार के ही तीन लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और हमलावर हो गए। मारपीट कर मो. रईस को घायल कर दिया। बगल के दुकानदार वारिस अली बीच-बचाव करने पहुंचे उन्हें भी धक्का देकर जमीन पर गिरा कर जान मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। रविवार सुबह मो. रईस की तहरीर पर पुलिस ने रखहा बाजार निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद आकिब के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- हमलावरों ने दो भाइयों सहित तीन को किया घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.