गंगापार, मई 4 -- थाना क्षेत्र के रमगढ़वा गांव में पारिवारिक रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। पीड़िता साधना ने थाना कौंधियारा में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि परिवार के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज के बाद उन पर लाठी-डंडों व लात-घूंसे से हमला कर दिया। हमले के दौरान हाथ पर दांत से काटे जाने का भी आरोप है, जिससे वह घायल हो गईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें उपचार के लिए भेजा। घटना के बाद गांव में कुछ देर तनाव की स्थिति बनी रही। कौंधियारा पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...