रंजिश में मारपीट, पांच नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 1 -- किच्छा, संवाददाता। रंजिश के चलते मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम चकौनी निवासी रोहित कुमार पुत्र कृष्ण लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 मई को गांव के नेत्रपाल यादव, रामू, गुरु उर्फ गुरचरन, सागर, फूलवती और नक्षत्र पाल यादव ने घर में घुसकर उसके माता-पिता के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, जिसके बाद आरोपी परिवार से रंजिश रखने लगे। आरोप है कि 24 जून को रोहित का चाचा पंकज कुमार और भाई नितिन व मोहित घर जा रहे थे। इसी दौरान नेत्रपाल यादव, गुरु उर्फ गुरचरन, सागर, फूलवती, नक्षत्रपाल यादव और तीन-चार अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि नेत्रपाल ने धारदार हथियार से नितिन पर हमला कर दिया, जिससे उसका कान कट गया। वहीं डंडे से किए गए वार में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.