रंजिश में मारपीट, पांच के खिलाफ केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- लालगंज। रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे चौरिहन का पुरवा भटनी निवासी राजेश तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 31 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने खाद के गड्ढे से खाद निकाल रहा था। आरोप है कि इसी बीच रंजिश को लेकर गांव के विशाल तिवारी उर्फ गुड्डू, विवेक तिवारी उर्फ प्रदुम पुत्र अंजनी कुमार तिवारी, नागेंद्र तिवारी, आदर्श तिवारी और अंजनी तिवारी वहां पहुंचे और गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित, उसके बेटे विपुल को मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ केस किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.