हाथरस, अप्रैल 13 -- हाथरस। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पचौ में रंजिश को लेकर तीन आरोपियों ने महिला और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने मां-बेटे को लाठी-डंडे व रॉड से पीटा। इससे दोनों के सिर में चोटें आई हैं। दोनों का उपचार अस्पताल में कराया गया। इस मामले में कुलदीप निवासी पचौ ने थाना सिकंदराराऊ में दी तहरीर में कहा है कि 11 अप्रैल 2026 को सुबह करीब नौ बजे उनकी माता मोरवती पत्नी सुरेश घर से लकड़ी लेने गई थीं। उसी दौरान मोहल्ले के नागेंद्र व अप्पन और भल्लू ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने मोरवती को लात-घूसों, लाठी-डंडों और रॉड से पीटा। इससे उनके सिर में चोट आई है। मां को बचाने आए भाई सोनू को भी आरोपियों ने पीटा। इससे उसके सिर में भी चोट आई है। कुलदीप ने बताया कि जाते समय आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.