रंजिश में मां-बेटे को पीटा, मुकदमा दर्ज
बाराबंकी, जुलाई 20 -- सुबेहा। क्षेत्र के हरचनपुर गांव मे दलित मां बेटे की हुई पिटाई के मामले मे पुलिस ने चार लोगों पर एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरिचनपुर गांव निवासी संत दुलारी को मामूली बात को लेकर गांव के ही राघव राम मिश्र, राजितराम मिश्र, अवधराम मिश्र व मंशदेवी ने पिटाई कर दी। मां को पिटता देख कर उन्हें बचाने के लिए उनका बेटा दिवाकर वहां पहुंचा तो विपक्षी ने उसकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.