रंजिश में मां-बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल किया
बुलंदशहर, मई 25 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में रंजिश के चलते दबंगों द्वारा एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। हमले में मां, बेटी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में पीड़िता महिला द्वारा तहरीर देकर बताया कि साल 2025 में उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही शिवम और यश नामक युवकों ने छेड़छाड़ और बदतमीजी की थी। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उक्त रंजिश को लेकर आरोपी पक्ष लगातार उन पर दबाव बना रहा था। 22 मई 2026 की शाम आरोपी शिवम, देव, यश पुत्र भगतजी, आर्यन पुत्र रविंद्र, आशु पुत्र देवेंद्र, ध्रुव पुत्र मनोज और कविता पत्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.