प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के हुलास राय का पुरवा गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी उमेश कुमार सोनकर ने पुलिस को तहरीर दी। 19 मई की रात करीब 9:40 बजे गांव के राजू सरोज उसके घर आए और रंजिश में गालियां देने लगे। आरोपी घर में घुसकर उसका हाथ पकड़कर बाहर घसीट लाए और मारा पीटा। उसकी बेटी करिश्मा बचाने दौड़ी तो उसको भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। उसके बेटे को भी मारने को दौड़ाया। पीड़िता लक्ष्मी देवी की तहरीर पर पुलिस ने राजू सरोज उसकी पत्नी रेखा सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- भाई-बहन को पीटने पर दो पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...