फरीदाबाद, मई 15 -- पलवल,अजित कुमार। पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटे पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कैंप थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के अनुसार, कुशलीपुर नंबर-दो निवासी महेंद्री पत्नी कृष्णपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका बेटा रवि आनंद और नरेंद्र शाम करीब आठ बजे खेतों से काम कर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही लोकेश, रुपेश, हर्ष और बिल्ले ने लाठी-डंडों के साथ उनका रास्ता रोका और मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- रेत खाली कर लौट रहे युवक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए हमलावरआरोपियों ने रवि आनंद को पीटना शुरू कर दिया। जब नरेंद्र ने उसे...