गोरखपुर, अप्रैल 21 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भौराबारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान ममता देवी और उनके पति विजय कुमार से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रधान ममता देवी के अनुसार, 17 अप्रैल की रात करीब 8 बजे उनके पड़ोसी अशोक, रामरपट और अमित पुरानी रंजिश को लेकर घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति विजय कुमार को भी पीटकर घायल कर दिया गया। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...