प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरकट का पुरवा पिथनपुर गांव निवासी किरन देवी पत्नी लालजी सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 11 जून की शाम करीब सात बजे कुछ लोग पहुंचे, गालियां देने लगे। उसके विरोध करने पर वह लोग उसे लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे। उसकी मां लक्ष्मी देवी पत्नी छोटेलाल बचाने दौड़ी तो उसे भी मारापीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता किरन देवी की तहरीर पर पुलिस ने राम फल सरोज, आरती सरोज, विमला सरोज, पूती सरोज, लाल जी सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- रंजिश में महिला का सिर फोड़ा, पांच पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...