मऊ, जनवरी 21 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के मुजार बुजुर्ग गांव निवासिनी बिंदु देवी अपने दरवाजे पर सड़े गले पुवाल को जला रही थी। तभी अचानक पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही हरिहर राजभर, सीमा, ज्योति एवं दुर्गावती गाली देते हुए हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। महिला के पति रोजी रोटी के सिलसिले बाहर रहते हैं। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता बिन्दु की तहरीर पर तीन महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.