प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 25 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के सराफन का पुरव भटपुरवा पंचमहुवा गांव निवासी पुन्नू उर्फ प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दी। 24 जनवरी को पत्नी सावित्री देवी को लेकर घर से ससुराल डिहवा रामदास पट्टी गया था। उसकी पत्नी सावित्री देवी घर की सफाई कर रही थी। तभी पड़ोस के कुछ लोग घर में घुस गए। उसकी पत्नी का हाथ पकड़कर घसीटने लगे। कुछ लोगों ने उसको लाठी डंडे से पीटा, उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता के पति पुन्नू उर्फ प्रमोद यादव की तहरीर पर पुलिस ने सोहनलाल, केसा देवी, कोमल यादव, मनीष के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.