रंजिश में महिला को पीटकर किया घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के यहियापुर गांव निवासी शाहीन ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह नौ बजे वह अपने घर के बाहर काम कर रही थी। उसी दौरान रंजिश को लेकर पड़ोसी गांव के पांच लोग और गांव के एक व्यक्ति अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। मना किया तो आरोपी लाठी-डंडा लेकर हमलावर हो गए। उसे पीटकर मरणासन्न कर दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायल महिला को सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को पीड़िता शाहीन की तहरीर पर कंधई थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव निवासी हजरत, शेर अली, सुहैल, साजिद, साहिल दिलीपपुर के यहियापुर गांव निवासी हबीबुर्रहमान सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.