रंजिश में बैल बांधने को लेकर हुआ विवाद
बदायूं, अप्रैल 29 -- थाना क्षेत्र के गांव पुठी के रहने वाले हरीश पुत्र नत्थू सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 24 अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह भूसा भरकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बैल का पैर फिसल गया, जिससे भूसा और बैल गिर गए। जल्दबाजी में उसने गांव के जसपाल की खाली पड़ी जगह में बैल बांध दिए। इस पर जसपाल ने बैल हटाने को कहा जिस पर हरीश ने कुछ देर में हटाने की बात कही। आरोप है कि इसी बात पर जसपाल भड़क गया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने हरीश की भतीजी सोनी और भतीजे बुधपाल के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.