रंजिश में बुजुर्ग महिला की मडई में लगा दी आग
मऊ, मई 13 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली अंतर्गत हाजीपुर क्षेत्र के पिढवल में सोमवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे गांव के कुछ मनबढ़ों ने रंजिशन बुजुर्ग महिला की मडई में आग लगाकर जला दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। घोसी कोतवाली अंतर्गत पिढवल गांव निवासिनी विधवा महिला इन्द्रावती पत्नी स्व. गोरख ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे उनके गांव के ही कुछ मनबढ़ों ने उसकी मडई में आग लगा दी। इस दौरान मडई में वह सो रही थी। किसी तरह से भागकर जान बचाई। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसकी केवल दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल में रहती हैं। वह गांव में अकेली ही रहती है। महिला ने बताया कि उसका गांव के कुछ लोगों से विवाद भी चलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.