रंजिश में बिरयानी दुकानदार को मारपीट कर किया घायल, केस दर्ज
मुरादाबाद, मई 25 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते बिरयानी दुकानदार को पड़ोसी दुकानदार और उसके साथियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस के फकीरपुरा चौकी क्षेत्र के सोनकपुर ओवरब्रिज के पास बिरयानी दुकान चलाने वाले मुस्तकसन की उसके पड़ोस में बिरयानी की दुकान चलाने वाले फैजान से कुछ दिन पहले पुराने तिरपाल को लेकर कहासुनी हुई थी। मुस्तकसन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी रंजिश में बीते दिन आरोपी फैजान, अपने भाई फरमान और कुछ अन्य लोगों के साथ उसकी दुकान आ धमका। उस समय दुकान पर मुस्तकसन का भाई जुबैद बैठा था। आरोप है कि सभी ने जुबैर के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बाद में गाली गलौज कर धमकी देते हुए भाग गए। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.